मारपीट रैगिंग का मामला दर्ज
मारपीट रैगिंग का मामला दर्ज
चूरू. कोतवालीमें शनिवार को एसपी कार्यालय से मिले परिवाद के आधार पर एक नामजद सहित पांच जनों के खिलाफ राजकीय लोहिया कॉलेज में एक छात्र के साथ मारपीट रैगिंग करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र चंद्राराम मेघवाल निवासी आनंदसिंह पुरा (तारानगर) ने रिपोर्ट दी कि वह राजकीय लोहिया कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। नौ सितंबर को वह कॉलेज में नामांकन फार्म जमा करवा रहा था, उसी दौरान अषोक धायल सहित चार-पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की रैगिंग की।
वार्षिकोत्सवमहोत्सव आज
चूरू. चूरूजनरल एंड कॉस्मेटिक डीलर्स सोसायटी का वार्षिकोत्सव रविवार को सुराणा कृषि फार्म हाउस में मनाया जाएगा। सचिव ब्रहमानंद राजोतिया ने बताया सुबह साढे आठ बजे इंद्रमणी पार्क से फार्म हाउस से रैली निकाली जाएगी। बाद में प्रतियोगिताएं होंगी। शाम छह बजे अधिवेशन कार्यक्रम होगा।