सदस्यता अभियान को तेज करें
तारानगर|विधायक जयनारायणपूनियां ने कहा कि सदस्यता अभियान को तेज किया जाए। सभी कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारी मन लगन से काम करें। वे गुरुवार को चौधरी धर्मशाला में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान सदस्यता अभियान के संयोजक जसवंत स्वामी नें कहा कि शहर में अधिकाधिक संख्या में पार्टी के सदस्य बनाए जाए। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुशील सरावगी, तारासिंह राठौड़, जमरदीन तेली, त्रिलोक रेगर, भंवरलाल पूनिया, कुरडा़राम शर्मा, हरि इंदौरिया, गुलाब सोलंकी, पार्षद ओम सैनी महावीर पूनिया आदि मौजूद थे।
तारानगर. बैठक में चर्चा करते विधायक अन्य।