मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाए
कस्बेके वार्ड दो सहित आसपास के किसानों ने गुरुवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना की जेईएन सरोज कुमारी को अधिशांषी अभियंता के नाम ज्ञापन देकर मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि चौधरी कुंभाराम मुख्य कैनाल के 97 किमी स्थित लूणास गांव के आस-पास के किसानों ने पिछले कई दिनों से मिट्टी थैले भरकर नहर को बंद कर रखा है। ऐसे में खेतों में ढाणी में रह रहे किसानों को पशुधन पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। अवैध रूप से बंद की गई नहर को शीघ्र खुलवाकर पानी छोड़ा जाए। मांग नहीं माने जाने की स्थिति में अांदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालाें में सुभाष नैण, केशराराम, गोपीसिंह, रामजीलाल, हिम्मतसिंह, किशनलाल, सूर्यप्रकाश, कानाराम, ताराचंद, गोरीशंकर, रणजीत, गणेश, देवकरण, सांवरमल, मोहनलाल, मदनसिंह, अमरसिंह, गिरधारी, किशोर शुभकरण आदि थे।
तारानगर. नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर जेईन को ज्ञापन सौंपते किसान।