- Hindi News
- चलती जीप में चालक की जेब से निकाले डेढ़ लाख रुपए
चलती जीप में चालक की जेब से निकाले डेढ़ लाख रुपए
तारानगर| एकव्यक्ति के खिलाफ ड्राइवर की जेब से डेढ़ लाख रुपए निकाल लेने का मामला दर्ज हुआ है। लालचंद जाट निवासी बनड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह राजगढ़ से तारानगर के बीच जीप चलाता है। 7 फरवरी को वह जीप में सवारिया बैठाकर राजगढ़ जा रहा था। पास की सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसकी जेब से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। शाम उक्त व्यक्ति ने उसे फोन कर गाली गलौच की और रुपए निकालने के बारे में बताया।