पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो और रोगियों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव

दो और रोगियों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | कस्बेके वार्ड 16 के दो जनों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में करवाई गयी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। कस्बे में स्वाइन फ्लू का यह तीसरा ममला है। इससे पहले वार्ड 25 के युवक के 9 फरवरी को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

डॉ. मोतीलाल सोनी के अनुसार उक्त दोनों लोग 8 फरवरी को तकलीफ होने पर उनके पास इलाज के लिए आये थे। 9 तारीख को उन्हें चूरू रैफर किया गया, उसी दिन वे शाम को तारानगर गए। 10 फरवरी को ज्यादा तकलीफ होने पर तथा स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलते-जुलते होने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गये थे। जयपुर के एसएमएस अस्पताल से 11 फरवरी को आई रिपोर्ट में पॉजीटिव की पुष्टि आई। बीसीएमएचओ देवीलाल जोशी के अनुसार पॉजीटिव मिले एक रोगी के घर में कुल तीन सदस्य थे। जिसमें 38 वर्षीय उनकी प|ी 6 वर्षीय पुत्र के भी कुछ तकलीफ थी। दोनों स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगियों के साथ संदिग्ध मां बेटे को भी इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। वार्ड 16 में दूसरे युवक के घर के चार सदस्यों दो अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए है। वार्ड में 120 घरों का सर्वे किया गया। 35 सामान्य सर्दी जुकाम के रोगियों को एंटीवायोटिक दवाइयां दी गई। दूसरी ओर चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल मेें पांच जनों सैंपल लेकर जयपुर भेजे गए।

कस्बे के 25 वार्डों में 25 टीमें करेगी सर्वे

सीएमएचओडॉ. अजय चौधरी के अनुसार तारानगर कस्बे में तीन जनों के स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद एहतिहात के तौर पर गुरुवार को विभाग की 25 टीमें 25 वार्डों में सर्वे करेगी। प्रत्येक टीम में चार का स्टाफ रहेगा। पांच वार्ड पर एक डॉक्टर की व्यवस्था रहेगी।

तारानगर में तीन दिन में तीन जनों में बीमारी की पुष्टि