पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारानगर पालिका की बैठक में 44.94 करोड़ का बजट पारित

तारानगर पालिका की बैठक में 44.94 करोड़ का बजट पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंगामे की भेंट चढ़ी बजट बैठक

नगरपालिका की साधारण सभा बुधवार हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में विपक्ष के शोरशराबे के कारण बजट प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।

पालिका सभागार में अध्यक्ष पार्वतीदेवी मेघवाल की अध्यक्षता मे बुधवार को साधारण सभा शुरू हुई, जिसमें निर्वाचित 20 पार्षद तीन मनोनीत पार्षद मौजूद थे। बैठक में 8 करोड़ 44 लाख के प्रस्तावित बजट पर चर्चा होनी थी। हालांकि बाद में बहुमत से बजट पारित करने का पत्र प्राप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार बैठक शुरू हुई ईओ सुरेशकुमार वर्मा ने बजट पर चर्चा शुरू की, तो प्रतिपक्ष नेता मोहनलाल मारू, हरिराम सुथार, लालाराम राव, दुर्गादत्त पांडे, नानूराम ढोली, सोहनलाल प्रजापत, सतीस मारू, कन्हैयालाल सैनी, झूमरमल नाई ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भरे फार्म में पेंशनधारियों को गेहूं उपलब्ध करवाने, इजाजत तामीर की लंबित पत्रावलियों को पास करने, स्टेट ग्रांट के तहत लंबित पट‌्टे लोगों को दिए जाने कस्बे में नहीं हुए कामों की जानकारी देने विकास कार्यों को पूर्ण करने की मांग पहले की। करीब पौने घंटे तक हंगामा हुआ, पालिका अध्यक्ष के बीच में ही छोड़कर बाहर चले जाने से बैठक स्थगित कर दी गई।

^10 सदस्यों ने नगर पालिका का बजट पारित करने के पक्ष में सहमति दी है। खुद के निर्णायक मत सहित बहुमत से बजट प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। -पार्वतीदेवीमेघवाल, अध्यक्ष नपा, राजलदेसर

राजलदेसर . नगर पालिका में बजट बैठक में अध्यक्ष पार्षदों में कई बार जोरदार बहस हो गई।

कांग्रेस के 10 पार्षदों ने दिया सहमति पत्र

बैठकमें हंगामे के बाद कांग्रेस के दस पार्षद ओमप्रकाश कटारिया, गौरीशंकर बिजारणियां, पूनमचंद गर्ग, मोहनलाल मेघवाल, भागीरथ रेगर, सलमा, कृष्णा पारीक, गीतादेवी सुथार, पूनादेवी मेघवाल संतोष सैनी ने हस्ताक्षयुक्त सहमति पत्र पालिकाध्यक्ष को दिया जिसमें लिखा है कि बैठक में कुल 20 निर्वाचित सदस्य तीन मनोनीत सदस्य उपस्थित हुए। बजट पारित करने के पक्ष में हम 10 सदस्यों ने सहमति दी 10 सदस्यों ने असहमति दी जिस पर अध्यक्ष के निर्णायक मत से हम लोगों ने बजट पारित किया।

^हंगामे के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका। बहुमत का पत्र जरूर प्राप्त हुआ है इस बारे में स्थानीय निकाय विभाग को अवगत करवाया जाएगा। -सुरेशवर्मा, नगरपालिका ईओ, राजलदेसर

तारानगर. पालिकाध्यक्षजसवंत स्वामी वितीय बजट प्रस्तुत करते।