पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहला मैच हनुमानगढ़ ने जीता

पहला मैच हनुमानगढ़ ने जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांजालपादेवी सरकारी कॉलेज में शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की 11वीं इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।

महिला पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का उद‌‌्घाटन राजस्थान बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अशोककुमार शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. अजय वर्मा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि बेसबॉल संघ के सचिव अनूप अस्थाना यूनिवर्सिटी के पर्यवेक्षक मलकीत सिंह थे। उद‌्घाटन मैच राजस्थान कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन हनुमानगढ़ जैन पीजी कॉलेज बीकानेर के बीच खेला गया। हनुमानगढ़ की टीम 4-1 होम से विजयी रही। डॉ. केसी सोनी, अमरजीत अठवाल सहित संकाय सदस्य विद्यार्थी मौजूद थे।

तारानगर. एमजेडीकालेज में बेसबॉल प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।