आरकेसीएलआरएससीआईटी की परीक्षा आज
आरकेसीएलआरएससीआईटी की परीक्षा आज
चूरू. राजस्थानसरकार की परोन्नत कंपनी आरकेसीएलआरएससीआईटी की परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर होगी। मुख्य पर्यवेक्षक योगेश गोयल ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 से एक बजे तक जिले छह तहसीलों के आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए चूरू में दो, तारानगर में दो, सुजानगढ़, राजगढ़, सरदारशहर रतनगढ़ में एक-एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में दो हजार 302 छात्र शामिल होंगे। केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कए गए है तथा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा में छात्र अपने साथ नेट से डाउनलोड किया प्रवेश पत्र अधिकृत पहचान पत्र की मूल प्रति परीक्षा केंद्र में लेकर पहुंचे।
धर्मशालाका उद्घाटन आज
रतननगर. राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन रविवार को होगा। डॉ. मेघराज सैनी ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे पालिकाध्यक्ष गोविंदप्रसाद की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे।
रामकथाका शुभारंभ आज से
रतननगर. मेघसररोड के पास स्थित आनंद सत्संग भवन में 15 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत रविवार को रामकथा का शुभारंभ होगा।आनंद सत्संग समिति के सदस्यों ने बताया कि रामकथा का वाचन रामानंदी महाराज संत पंकज महाराज करेंगे। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12.15 से शाम पांच बजे तक होगा। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह पांच से छह बजे तक प्रार्थना, रात आठ से नौ बजे तक प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। रामकथा के बाद दो दिनों तक भागवत गीता पर चर्चा तीन दिन तक नानी बाई को मायरो कथा होगी।
अभिनंदनसमारोह आज
रतनगढ़. गौड़ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह रविवार को होगा। समिति अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान चूरू सभापति विजयकुमार शर्मा एवं शहर के वार्ड 23 के उपचुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद उपेंद्रकुमार शर्मा का अभिनंदन किया गया। संयोजक गौत्तम महर्षि ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजयकुमार हरितवाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेष महर्षि होंगे। विशिष्ठ अितथि महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री ललित मिश्रा, समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित विष्णुदत्त शास्त्री, जिला महासभा के संरक्षक रिद्धकरण कौशिक होंगे। समिति के मंत्री उम्मेद