पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटते ही रास्ता 30 फीट

अतिक्रमण हटते ही रास्ता 30 फीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील की ग्राम पंचायत सारायण के गांव बास सारायण में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया। सरपंच अमराव कंवर ने बताया कि गांव बास सारायण के सार्वजनिक चौक पर गांव के ही हंसराज पुत्र हुणताराम जाट ने अतिक्रमण कर रखा था। पंचायत की ओर से लगातार नोटिस जारी करने के बाद भी उसने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके चलते अतिक्रमी पर पंचायत की ओर से 200 रुपए जुर्माना लगाया गया। ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर एसडीएम को लिखा गया। एसडीएम डॉ. हरितिमा ने तहसीलदार बिजेंद्रसिंह चाहर को अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया। जिस पर तहसीलदार चाहर एसएचओ श्यामसिंह शेखावत, पटवारी नथूराम गिरदावर मगनाराम तानाण ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से सार्वजनिक चौक को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस दौरान कारवाई में लगभग पांच घंटे लगे। सरपंच के अनुसार अतिक्रमण को लेकर चलाए अभियान के अंतर्गत गांव के मुख्य रास्तों को 25 से 30 फीट तक खोला गया है।

तारानगर. बाससारायण के सार्वजनिक चौक से पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कारवाई के दौरान मौजूद भीड़।

पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत ने हटाया अतिक्रमण

कार्रवाई