कलश यात्राएं निकाली
कस्बेमें बुधवार को बंका धर्मशाला में भागवत कथा शुरू हुई। शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। इस मौके पर कथावाचक आचार्य पं. बृजेशकृष्ण ने कहा कि जीवन में भागवत का श्रवण कल्याणकारी है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, रमेश सारड़ा, पूनमचंद सरावगी, बृजलाल सरावगी, महेश पंसारी, महावीर कंदोई, हंसराज, निर्मल कुमार, रतनलाल सरावगी, कमल शर्मा सहित मौजूद थे।
शिवपुराणकथा शुरू
राजलदेसर|उत्तरीमुक्तिधाम स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर पर मंगलवार को महाशिवपुराण कथा शुरू हुई। कथा आयोजन को लेकर सुबह करीब नौ बजे टांटिया शिवालय से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर कथास्थल पहंुची, जहां पर सत्पनीक यजमान गिरधारी देवड़ा जगदीश माली, सुमितसिंह, राजू प्रजापत, खेमचंद, इंद्र देवड़ा, राजू टाक आदि ने पं. किशन शर्मा की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा का पूजन किया। कथावाचक त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा कि शिवपुराण का महत्व बताते हुए कहा कि शिवरात्रि पर जो भगवान शंकर की पूजा करेगा, उससे सारे फल एक साथ प्राप्त हो सकते हैं।
तारानगर. भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा।