पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली मीटर नहीं होने से कनेक्शन अटके

बिजली मीटर नहीं होने से कनेक्शन अटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरविद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता ऑफिस में बिजली मीटर नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

कायार्लय में पिछले तीन-चार माह से चल रही मीटरों की किल्लत से सैंकड़ों नए कनेक्शन मीटर बदलने के प्रकरण अटके हुए हैं। उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर लगाकर दुखी हो चुके हैं। मीटर के अभाव में परेशानी झेल रहे सहाबुदीन लुहार, हरिसिंह जाट, अमीलाल, भींवाराम मेघवाल, शिवकुमार शर्मा का कहना है कि नए कनेक्शन कराने पुराने मीटर बदलवाने के पिछले चार माह से कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। मगर अधिकारी अगले दिन आने की कहकर हर रोज पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को रोज बिना मीटर के लौटना पड़ता हैं। लोग विभागीय उदासीनता से परेशानी में है। लोगों ने विभाग से शीघ्र मीटर उपलब्ध करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

88 नए कनेक्शन की फाइलें पेडिंग

डिस्कॉमके एईएन ऑफिस में सैंकड़ों नए मीटरों की आवश्यकता है। मीटरों के अभाव में उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन अटके हुए हैं। उपभोक्ताओं की ओर से राशि जमा कराने के बाद भी दो-तीन महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। कार्यालय स्टोर कीपर चेतन प्रजापत ने बताया कि कार्यालय में 88 नए कनेक्शन की फाइलें पैडिंग है। वहीं पुराने खराब मीटरों को बदलने के लिए लगभग पांच सौ एमसीओ बकाया हैं। जिसको लेकर लगातार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है।

^पीछेसे मीटर कम रहे हैं, जिसके चलते नए कनेक्शन मीटर बदलने की समस्या है। मीटर उपलब्ध होने के साथ ही उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। राकेशस्वामी, एईएन,बिजली निगम, तारानगर