जीप की टक्कर से वृद्धा की मौत
कस्बेमें बुधवार सुबह जीप की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका कांग्रेस नेता थानाराम सैनी की मां है। घटना को लेकर जीप चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरधारी पुत्र पोकरराम माली निवासी वार्ड 10, तारानगर ने रिपोर्ट दी कि वह बुधवार सुबह अपनी मां गोरां (70) के साथ छोटे भाई कानाराम के घर जा रहा था। रास्ते में जीप चालक तिलोकचंद पारीक ने उसकी मां को टक्कर मार दी, घायल अवस्था में राजकीय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।