पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे का शव लेने आते परिजनों की जीप पलटी, एक की मौत

बच्चे का शव लेने आते परिजनों की जीप पलटी, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंगोईगांव की सड़क पर मंगलवार रात करीब साढ़े बजे जीप पलट जाने से एक जने की मृत्यु हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए। ये सभी 12 वर्षीय बालक की बीमारी से मौत हो जाने पर शव लेने तारानगर रहे थे। बालक यहां के अस्पताल में भर्ती था।

पुलिस के अनुसार रावताराम मेघवाल निवासी पंडरेऊ टिब्बा ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा निहालसिंह पुत्र काशीराम (28), अमरसिंह पुत्र झाबरमल मेघवाल (60), कालूराम पुत्र पालाराम (35), महेंद्र पुत्र रामस्वरूप (38), गोमाराम पुत्र सांवलराम निवासी चंगोई रात को तारानगर जा रहे थे। उस दौरान जीप असंतुलित होकर पलट गई। निहालसिंह पुत्र काशीराम (28) की मौत हो गई। बाकी घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चूरू रैफर कर दिया गया। निहालसिंह गांव में किराणा की दुकान चलाता था।

तारानगर. चंगोई सड़क पर हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।