- Hindi News
- उप जिला प्रमुख पद पर सुरेंद्रसिंह निर्विरोध
उप जिला प्रमुख पद पर सुरेंद्रसिंह निर्विरोध
चूरूउप जिला प्रमुख पद पर रविवार को भाजपा के सुरेंद्रसिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अर्चना सिंह ने बताया कि रविवार को हुई निर्वाचन की प्रक्रिया में केवल भाजपा के सुरेंद्रसिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। संवीक्षा और नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। निर्वाचन के बाद जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र बुडानिया, स्वामी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, शंकरलाल स्वामी, एडवोकेट ओमप्रकाश रांकावत, मल्लूराम स्वामी, सांवरमल स्वामी, डॉ. सुमेरसिंह स्वामी, समाज के तारानगर तहसील अध्यक्ष महेंद्र स्वामी, समाज के संरक्षक घड़सीराम स्वामी आदि ने नव निर्वाचित उप जिला प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
चूरू. निर्विरोधनिर्वाचित जिला उप प्रमुख को प्रमाण पत्र देती कलेक्टर।