पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

प्रभारी सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव जिले के प्रभारी सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शनिवार शाम को तहसील की मिखाला पंचायत मुख्यालय पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राजस्थान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का फीडबैक लिया। इस दौरान गांव की मुकेश धाणक की विधवा पेंशन स्वीकृत कर उसके दो बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ा गया, उसके परिवार को बीपीएल, शौचालय की स्वीकृति उसे इंदिरा आवास योजना का लाभ दिया गया। दीपाराम मेघवाल को बिजली कनेक्शन, गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। महेंद्रसिंह के राजस्व रिॅकार्ड को सही करने का काम किया गया। प्रभारी सचिव ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मिली शिकायतों पर प्रशसन ने प्रभावी कारवाई कर जनता को लाभ दिया है। संभवत: मिखाला पहली पंचायत है, जहां पर समस्त शिकायतों का निस्तारण देखा गया। इस दौरान एडीएम राजेंद्रसिंह कविया, तहसीलदार बिजेंद्रसिंह चाहर, बीडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ग्रामसेवक दशरथसिंह यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

तारानगर. मिखाला के आईटी केंद्र में समस्या सुनते प्रभारी सचिव।