- Hindi News
- तारानगर | पंचायतसमिति में रविवार को हुए उप प्रधान चुनाव
तारानगर | पंचायतसमिति में रविवार को हुए उप प्रधान चुनाव
तारानगर | पंचायतसमिति में रविवार को हुए उप प्रधान चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय ने बाजी मार ली। निर्दलीय हुकमीचंद पड़िहार ने भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार को दो वोट से हराया। पड़िहार ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरितिमा ने बताया कि उप प्रधान चुनाव में निर्दलीय हुकमीचंद के 19 में से 10 भाजपा के सुनील कुमार को 8 वोट मिले। एक सदस्य का मत रद्द हो गया। जीत के बाद उप प्रधान हुकमीचंद को रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा। उसके बाद पुलिस सुरक्षा के साथ उप प्रधान को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। कांग्रेस, माकपा निर्दलीय के समर्थन से उप प्रधान बनने के बाद समर्थन में खड़ी भारी भीड़ ने जिंदाबाद के नारे लगाए। साहवा रोड स्थित निवास पर नवनिर्वाचित उप प्रधान को माला पहनाकर गुलाल लगाकर समर्थकों ने आतिशबाजी की स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत समिति नवनिर्वाचित प्रधान जयसिंह मेघवाल, रामकुमार बेनीवाल, कांग्रेस साहवा ब्लॉक अध्यक्ष शिवभगवान जोशी, नरेंद्र दूत, दलीपसिंह रेपसवाल, स्वरूपसिंह नायक, सरपंच सावित्री दूत, सुरेंद्र सहारण, नथूराम सिहाग, गफूर दीन, अनवर कुरेशी, रामकुमारसिंह सहारण सहित समर्थक मौजूद थे।
तारानगर. नवनिर्वाचितउपप्रधान का स्वागत करते।
निर्दलीय पड़िहार बने उप प्रधान