पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक चेतना के तहत प्रतियोगिताएं

विधिक चेतना के तहत प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | गांवघांघू की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विधिक चेतना अभियान सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में उमा वर्मा प्रथम, विजय मनीषा बानो द्वितीय तथा प्यारेलालव अक्षय कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में उमा वर्मा प्रथम, मनीषा बानो द्वितीय अमित कुमार तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्यारेलाल प्रथम, ममता प्रजापत विद्या बरवड़ द्वितीय तथा मनोज प्रजापत तृतीय रहे। इस मौके पर जगदीश प्रसाद खेड़ीवालव अग्नि कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

तारानगर| राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गुरुवार को स्कूलों में विधिक चेतना अभियान के अंतर्गत वाद विवाद, पोस्टर निबंध प्रतियोिगताएं हुई। खरतवास के रामावि में कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह विषय पर हुई वाद विवाद निबंध प्रतियोगिता में मोनिका चौहान प्रथम स्थान पर रही। वहीं बाल विवाह पर्यावरण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बुचावास के राउमावि में हुई वाद विवाद, पोस्टर निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: सपना पारीक, रमेश कुमारी शालू व्यास रही।