पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में मिला युवक का शव

नहर में मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रसे तीन किमी दूर सरदारशहर रोड पर चौ. कुंभाराम नहर पुलिया के पास गुरुवार को नहर में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पन्नालाल पुत्र मनफूलराम प्रजापत निवासी ढाणी कुम्हारान के रूप में हुई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया।

एएसआई किशनलाल टांडी के अनुसार मनफूलराम पुत्र मेघाराम प्रजापत गांव ढाणी कुम्हारान ने रिपोर्ट दी कि उसका लड़का पन्नालाल (24) तारानगर में फोटो स्टूडियो चलाता है। वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के पूछे जाने पर उसने बताया था कि कुछ लोग उसके पीछे पड़े हुए हैं, जो उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी परेशानी के बीच वह बुधवार को तारानगर निवासी सुशील जोड़ीवाल को साथ लेकर फतेहपुर गया था। रात को घर में एक बजे तक पन्नलाल फोन पर किसी से झगड़ा कर रहा था, बाद रात 1.30 बजे वह पांच लाख रुपए लेकर बाइक से तारानगर की कह कर निकला था। सुबह उसके फोन से कॉल आई कि तारानगर पश्चिम तरफ नहर के पास बाइक पड़ी है, उसके पास मोबाइल फोन भी पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वह लिखमाराम, लीलाराम, रामजीलाल सहारण, मदनलाल गुरी नोपाराम बागोरिया के साथ मौके पर पहुंचा, तो नहर में उसके लड़के का शव मिला। मृतक के होठों मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस ने गोताखोर साबिर, दलीप सादरा, सौंटू गोलीवाल लोगों की मदद से शव का बाहर निकलवाया। अस्पताल में मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. देवीलाल जोशी, डॉ. मोतीलाल सोनी, डॉ. भीखमचंद ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। मृतक के पिता ने रुपए के लेनदेन के चलते हत्या कर शव नहर में डालने या क्रूरता पूर्वक दुर्व्यवहार से मरने के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया।

पन्नालाल (फाइल)

तारानगर. घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करवाते परिजन।

तारानगर. मोर्चरी रूम के बाहर मौजूद भीड़।