पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से

अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसेवा मंडल अग्रवाल बालिका अग्रवाल नवयुवक मंडल का सात दिवसीय अग्रसेन महोत्सव 19 सितंबर से होगा। संस्था मंत्री पवन पोद्दार प्रतियोगिता प्रभारी गोविंद सर्राफ ने बताया कि 19 सितंबर को अग्रसेन भवन में सुबह ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरू होगा। इसी दिन शाम को बैडमिंटन प्रतियोगिता, 20 सितंबर को बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता, सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता, 21 सितंबर को थाली सजाओ प्रतियोगिता, वन मिनट शो प्रतियेागिता, 22 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता और हाऊजी प्रतियोगिता, 23 सितंबर को रक्तदान शिविर, सुलेख प्रतियेागिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 24 को रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता होगी। मुख्य समारोह पर 25 सितंबर को सुंदरकांड पाठ सुबह 10 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्वायत्त शासन विभाग की मुख्य लेखाधिकारी अंजू गोयल, विशिष्ठ अतिथि जलदाय विभाग रतनगढ के एक्सईएन दीपक बंसल होंगे।

अजमीढ़जयंती को लेकर चर्चा

तारानगर|श्रीमेढक्षत्रिय स्वर्णकार अतिथि भवन में बुधवार को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई। जिसमें अतिथि भवन के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई। मंत्री विकास गाेयतान ने बताया कि बैठक में आगामी 8 अक्टूबर को महाराजा अजमीढ़ जयंती मनाने अतिथि भवन का उदघाटन करवाने का निर्णय लिया गयाा। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद डांवर, भीखमचंद सिगड़, राधाकिशन कडे़ल, बृजलाल मौसूण, हनुमानमल सहदेवड़ा, विजय सिगड़, निरंजन नारनोली, जंवरीमल गोयतान, नंदलाल सिगड़, छोटूलाल भादरा विजेंद्र गोयतान सहित समाज के लोग मौजूद थे।