पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन महोत्सव की धूम

अग्रसेन महोत्सव की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती कार्यक्रम पर चर्चा

अग्रवालसेवा मंडल, कन्या नवयुवक मंडल की ओर से थाली सजाओ वन मिनट शो प्रतियाेगिता का आयोजन हुआ। इससे पहले शनिवार को बाल गोपाल सजाओ तथा सांप सीढ़ी प्रतियोगिता भी हुई। बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता में पहला स्थान हर्षित जैसनसरिया, द्वितीय स्थान हर्षिता चौधरी, अक्षत जैसनसरिया, ऋर्षि सर्राफ तथा तीसरा स्थान मुदिता सर्राफ पीहू सर्राफ का रहा सांप सीढी प्रतियेागिता में पहला स्थान दिव्यम् जैसनसरिया, दूसरा स्थान मनस्वी लढिय़ा एवं तीसरा स्थान छवि गर्ग रीतिका जैसनसरिया का संयुक्त रूप से रहा।

मेहंदीरचाई सजाई रंगोली

रतनगढ़| अग्रवालसेवा समिति की ओर से रविवार को जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सुरेश पंसारी, मनोहरलाल मैणासरिया, समिति अध्यक्ष गिरधारीलाल बाजोरिया, किशनलाल पंसारी, पवनकुमार सराफ ने किया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष दिलीपकुमार भरतिया, महामंत्री सांवरमल चमड़िया, लक्ष्मीनारायण चंगोईवाला ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव के अंतर्गत सुबह मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोपहर में चित्रकला में 92 प्रतिभागियों ने रंगोली प्रतियोगिता में 115 प्रतिभागियों ने 45 ग्रुपों में भाग लिया।

जयंतीपर होंगे कई कार्यक्रम

तारानगर|अग्रवालमहासभा इकाई की रविवार को बैठक हुई। जिसमें 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती पर व्यापारी प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस मौके पर अग्रसेन झांकी की नगर परिक्रमा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

चूरू| अग्रवालसमाज की रविवार को हुई बैठक में 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।सुनील भाऊवाला ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9.30 बजे समाज के वरिष्ठजन ध्वजारोहण कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बाद में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम चांदनी चौक स्थित अग्रसेन भवन में होंगे। बैठक में सुरेश बजाज, बजरंग महनसरिया, विनोद बागला, संतोष महनसरिया, मिटठु भावसिंहका, मधु बजाज, शक्ति लोहिया, राकेश गोयल, रमेश गोयल, मनीष बजाज, राजेश बगडिय़ा, शशिकांत सर्राफ, दिनेश मोजासिया, देवकीनंदन चौधरी, राजू सरावगी, कृष्णकांत लोहिया, योगेश लोहिया आदि उपस्थित