पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने मांगा बीमा क्लेम

किसानों ने मांगा बीमा क्लेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय किसान सभा तहसील कमेटी चूरू तारानगर ने सोमवार को कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन देकर रबी फसल बीमा क्लेम 2013-14 की विसंगतियों को दूर कर क्लेम दिलाने की मांग की है।

तहसील कमेटी चूरू की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांव पीथिसर में एनसीएमसीएल कंपनी ने दिसंबर 2013 में मौसम केंद्र स्थापित करने से पूर्व इसकी तकनिकी जांच नहीं की गई थी। जनवरी 2014 में लगातार तीन दिन तापमान माइनस तीन डिग्री रहा, जबकि मौसम केंद्र पीथिसर में तापमान प्लस में तीन डिग्री दर्शाया गया था। इससे चार किमी दूरी पर स्थिति जसरासर केंद्र में भी उन तीन दिनों का तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज हुआ। पीथिसर के अधीन आने वाली चार ग्राम पंचायतों के किसानों को कंपनी की लापरवाही साजिश के कारण क्लेम से वंचित रहना पड़ा है। इससे किसानों को करीब 20 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। ज्ञापन में बेकअप मौसम केंद्र जसरासर के अनुसार रबी फसल का क्लेम देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला संयुक्त मंत्री रामकरण चौधरी, हरचंद कड़वासरा, रेवंतराम, सत्यनारायण स्वामी, हनुमानाराम सिहाग, रामेश्वर स्वामी आदि शामिल थे।

इसी प्रकार तहसील कमेटी तारानगर की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रबी फसल 2013-14 का क्लेम कंपनी की ओर से मौसम केंद्र के आंकड़ों के आधार पर दिया जाकर मनमाने तरीके से दिया जा रहा है। ढाणी कुम्हारान मौसम केंद्र पर बेमौसम बारिश के आंकड़े शामिल कर सर्दी बारिश दोनों के आधार पर बीमा क्लेम दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में बीमा क्लेम की विसंगतियों को दूर कर क्लेम देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला संयुक्त मंत्री निर्मल प्रजापत, अध्यक्ष उमरावसिंह सहित अन्य किसान शामिल थे।

चूरू. कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते तारानगर क्षेत्र के किसान।