पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारशहर| टैंटलाइट फ्लोवर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण वर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम रक्षक जिलाध्यक्ष विजय कुमार गोयल की उपस्थिति में हुआ। अयोध्या के संत रामदेव महाराज, रतनगढ अध्यक्ष पूर्णमत गोदारा, तारानगर अध्यक्ष किशनसिंह राजपूत, राजलदेसर अध्यक्ष निर्मल सैनी, पार्षद रामचंद्र सैनी के विशिष्ट आतिथ्य थे। कार्यक्रम बाणीदाबास पंचायती भवन में हुआ। मुख्य अतिथि गोयल ने संगठन में शक्ति का आह्वान करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अध्यक्ष नरेश पांडिया, महामंत्री संजय भवरिया, रवि शर्मा, मोहनलाल भाटी, बन्नेसिंह शेखावत, मेन्द्र भार्गव, शेर मोहम्मद, आनन्द देरासरी, जगदीश पिगोलिया, रामनिवास देरासरी ने अतिथियों का साफा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम रक्षक ने आभार व्यक्त किया। संचालन महेन्द्र देरासरी ने किया।

सरदारशहर. टेंट डेकोरेशन एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि।