पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 380 दौड़े, धर्मेंद्र सबसे आगे

380 दौड़े, धर्मेंद्र सबसे आगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूंके चुड़ैला में 13 फरवरी को होने वाली सेना भर्ती रैली अन्य सैन्य बलों में भर्ती से पहले किलीपुरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तहसील भर से 380 युवाओं ने भाग िलया।

प्रतियोगिता में धर्मेंद्र छींपी लंबोर ने प्रथम, विक्रम कस्वा किलिपुरा ने दूसरा राकेश कुमार लीलावठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रतीक चिह्न नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने कहा कि खिलाङियों को परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। युवा वर्ग सेना भर्ती की रेली में अपनी शक्ति का प्रर्दशन करें।

विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य तिलोकाराम कस्वा, उप प्रधान हुकमीचंद परिहार, विनोद दुदानी, रामकुमार बेनिवाल, नरेंद्र दूत राकेश कस्वा ने खिलाडि़यों से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। आयोजक अमरसिंह नैण ने बताया कि प्रतियोगिता में तहसीलभर से 380 धावकों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

तारानगर. विजेताओंको प्रतीक चिह्न देते पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा