पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरू | जिलेमें डीईओ (माध्यमिक) से स्कूलों के संस्था प्रधानों

चूरू | जिलेमें डीईओ (माध्यमिक) से स्कूलों के संस्था प्रधानों

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जिलेमें डीईओ (माध्यमिक) से स्कूलों के संस्था प्रधानों की वाकपीठ 23 फरवरी से शुरू होगी। वाक‌्पीठ तहसीलवार तीन दिन चलेगी। एडीईओ (मा) महेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि रतनगढ़, सुजानगढ़ बीदासर तहसील के संस्थाप्रधानों की वाकपीठ सुजानगढ़ के राजकीय कनोई बालिका उमा स्कूल में होगी। इसी तरह चूरू-सरदारशहर के संस्था प्रधानों की राजकीय उमा स्कूल, मालकसर में राजगढ़ तारानगर तहसील के माध्य उमा स्कूलों के संस्थाप्रधानों की वाकपीठ राजकीय नवीन उमा स्कूल तारानगर में होगी। एडीईओ ने बताया कि तीन चरणों में होने वाली वाकपीठ में शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ मार्च में होने वाली माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी दिशा-निर्देश को लेकर होगी। वाकपीठ में बोर्ड परीक्षा को लेकर हाल ही में निदेशालय के निर्देशों के बारे में भी संस्था प्रधानों को जानकारी दी जाएगी।

23 से संस्था प्रधानों की वाक‌्पीठ