पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. कस्बेके वार्ड नं. 25 के एक युवक के स्वाईन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में करवाई गई जांच की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। कस्बे में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव का यह पहला मामला है। हालांकि इससे पहले देवगढ़ की 55 वर्षीय महिला के भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया था। ब्लॉक सीएमएचओ देवीलाल जोशी के अनुसार उक्त युवक 5 जनवरी को स्थानीय अस्पताल में आया और छाती में जलन बुखार होने की बात की।

युवक के स्वास्थ्य की जांच कर उसे दवाई दी गई। इसके साथ ही उसे जांच करवाने की अलग से सलाह दी गई थी। परिवार के लोगों ने 6 जनवरी को युवक की तबीयत अधिक खराब होने पर उसे चूरू के एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया। 7 जनवरी को युवक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां उसकी जांच करवाई गई। 9 जनवरी को मिली रिपोर्ट में युवक के स्वाइन फ्लू पाजीटिव आई। पीबीएम अस्पताल से सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग ने वार्ड 25 में टीम भेजी, स्वाइन फ्लू पॉजीटिव युवक के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. देवानंद खारोलिया के अनुसार मंगलवार की सुबह रतनगढ़ से डिप्टी सीएमएचओ के नेतृत्व में टीम आएगी, जो वार्ड 25 के घरों में सर्वे करेगी। हांलाकि कस्बे में चल रहे सर्वे के तहत सोमवार को वार्ड 2 में 120 घरों का सर्वे किया गया। 31 सामान्य सर्दी जुकाम के रोगियों को एंटीवायोटिक स्वाइन फ्लू पॉजीटिव युवक के परिवार के एक सदस्य को टेमी फ्लू दवा दी गई।

तारानगर. वार्ड25 में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के सदस्य की घर पर जांच करते डॉ. देवानन्द।

एसएमएस अस्पताल चल रहा था इलाज

सांडवा|जयपुरके एसएमएस अस्पताल में भर्ती पारेवडा की एक 32 साल की महिला की रविवार शाम मौत हो गई। महिला के देवर ने बताया की उसकी भाभी को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जाने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवा के इलाज करवाया जा रहा था, जिसकी रविवार शाम मौत हो गई। महिला का सोमवार को पारेवडा में अंतिम संस्कार किया गया।

चूरू. ओमकॉलोनी की गलियों में सर्वे करती मेडिकल टीम।