- Hindi News
- होटल में घुसकर मारपीट नकदी छीनने का मामला दर्ज
होटल में घुसकर मारपीट नकदी छीनने का मामला दर्ज
पुलिसथाने में मंगलवार को पांच जनों के खिलाफ एक होटल में घुसकर मारपीट कर नकदी छीन ले जाने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार विनोद पुत्र राजेंद्रप्रसाद जाट निवासी दलपतपुरा (हनुमानगढ़) हाल साहवा ने रिपोर्ट दी कि नोहर तिराहे पर उसका होटल है। 9 फरवरी की रात मुकेश निवासी साहवा, जयप्रकाश सिहाग निवासी लखनवास, चरणसिंह झाझड़िया निवासी चानणा, भादरा (हनुमानगढ़), रमेश कुमार सहुवाला, आत्माराम पूनिया निवासी मलखेड़ा उसके होटल पर आए और खाना खाया। खाना खाने के बाद उसने खाने के रुपए मांगने पर मुकेश ने उसके साथ गालीगलौच और वे जीप में बैठकर साहवा की तरफ भाग गए।
10 मिनट बाद उक्त सभी लोग लाठी सरिया लेकर अपनी जीप में सवार होकर उसके होटल पर आए। आरोपियों ने होटल में घुसकर उसके सिर पर वार किया। बीच बचाव करने आए रसोईया राहुल रमेश के साथ भी मारपीट और होटल में तोड़फोड़ की। आरोपी गले में रखे 20 हजार रुपए भी निकाल कर ले गए।