पूर्व मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई
चूरू| पूर्वकेंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को मनाई गई। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारानगर रोड स्थित गोशाला में गायों को गाजर गुड़ खिलाया। सत्यनारायण बाकोलिया, रामसिंह पूिनया, तारीक खिलजी, आनंद सैनी, भोजराज खटीक आदि उपस्थित थे।