- Hindi News
- पूर्व सीएम गहलोत को कॉलेज समस्याओं के बारे में दिया ज्ञापन
पूर्व सीएम गहलोत को कॉलेज समस्याओं के बारे में दिया ज्ञापन
सरदारशहर| सोनियागांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष गौरव कुरील उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रजापत के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तारानगर चौराहे पर सरदारशहर आगमन पर कॉलेज समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रत्येक संकाय में प्रवेश के लिए सीटे बढ़वाने सहित कॉलेज में प्राध्यापकों की नियुक्ति करने सहित समस्याओं का जिक्र किया गया। इसी प्रकार सूरज पब्लिक स्कूल के उद्घाटन पर आए पूर्व मुख्यमंत्री ने गोभक्त की जीवनी पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
तारानगर.पूर्वसीएम अशोक गहलोत को गुरुवार को तहसील के गांव भालेरी में ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया।