- Hindi News
- विवाहिता के साथ सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज
विवाहिता के साथ सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज
पुलिसथाना में शुक्रवार को दो युवकों के खिलाफ एक विवाहिता के साथ सामूहिक रूप से ज्यादती करने का मामला दर्ज हुआ। घटना सात दिसंबर की बताई जा रही है।
एसएचओ श्यामसिंह शेखावत के अनुसार पूनसीसर गांव की एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी वह अपने पति के साथ खेत में ढाणी बना कर रहती हैं। 7 दिसंबर की रात वह गेहूं की फसल से गाय निकालने गई, तो पूनसीसर-रैयाटुंडा रास्ते से बाइक पर सवार होकर आए गांव के सुरेश कुमार मेघवाल विनोद कुमार वाल्मीकि ने रास्ते पर ही उसका मुंह बंद कर उसके साथ सामूहिक ज्यादती की। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने विवाहिता का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुडिकल मुआयना करवाया।