पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका बैठक के एजेंडों पर विचार करने की मांग

पालिका बैठक के एजेंडों पर विचार करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर| नगरपालिका की साधारण सभा में पारित एजेंडों की विसंगतियों के निराकरण को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों ने एसडीएम डॉ. हरितिमा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिपक्ष नेता भंवरलाल सैनी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि 12 नवंबर 2014 को मंडल की हुई बैठक में नए बस स्टैंड के निर्माण के एजेंडें को लेकर बहुमत पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आग्रह किया था कि उक्त एजेडें को बैठक से अलग कर इस पर विचार नहीं किया जाए। बावजूद इसके एजेडें को बैठक की कार्यववाही में सर्वसम्मति से अंकित दर्शाया गया है। जो गलत है, जिस पर ही सदन में चर्चा हुई और ही पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में चार नंबर एजेंडा पर ही तो विचार किया गया और ही सदस्यों की जानकारी में था। जिसकी स्वीकृत राशि 165.16 लाख है, इनका व्यय सदन की अनुमति के बिना नही किया जा सकता। कांग्रेस पार्षदों ने उक्त एजेंडाें को बहुमत की राय के आधार पर निरस्त कर पालिका मंडल की साधारण सभा की पुन: बुलाने की मांग की है। इस अवसर पर पार्षद मो. इस्लाम, अरताकुमार, कौशल्या, लक्ष्मी देवी, समीना, सरीफन मैमूदा सहित विपक्षी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

तारानगर. एसडीएमको ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी पार्षद।