सांसद आदर्श ग्राम योजना की हलचल
तारानगर| सांसदआदर्श ग्राम योजना को लेकर अब हलचल शुरू हुई है। शुक्रवार को लूणास भनीण में बैठकें हुईं। लूणास में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस पंचायत के कैलास गांव को राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुडानिया ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है, जबकि भनीण को सांसद राहुल कस्वा ने गोद लिया है।
कैलास गांव की कार्ययोजना को लेकर लूणास पंचायत मुख्यालय पर सरपंच कृष्णा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ सुरेंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि आदर्श ग्राम के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यालय पर महिला सभा, बाल सभा, खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थियों ने विकास कार्यो के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। इस अवसर पर जयचंदलाल शर्मा, एबीईईओ पालाराम जिंदल, अमरसिंह चारण, ब्लॉक समन्वयक रामकिशन सहारण, ग्रामसेवक छगनलाल छींपा, भंवरलाल स्वामी, काशीराम मेघवाल, मोहनराम प्रजापत, बिशनाराम प्रजापत, कृष्णकुमार शर्मा, धनाराम मेघवाल, चानणमल मेघवाल, पंच गोगाराम सहित स्कूलों के संस्था प्रधान मौजूद थे।
सांसद राहुल कस्वा के गोद लिए भनीण गांव में सरपंच चंदों देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आदर्श ग्राम की कार्य योजना पर चर्चा की गई।
तारानगर. लूणासपंचायत की जागरूकता रैली।