पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने लिया स्कूल में पानी भराव का जायजा

सांसद ने लिया स्कूल में पानी भराव का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | सांसदराहुल कस्वा ने सोमवार को सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में भरे बारिश के पानी से हो रही समस्या का जायजा लिया। कस्वा ने फोन पर एसडीएम डॉ. हरितिमा से समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। प्रधानाचार्य काशीराम प्रजापत ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार ढह गई। इससे स्कूल में पानी भर गया और कमरों में भी नुकसान पहुंचा। शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारिश में हर बार पानी भरने की समस्या होती है। इससे पहले सांसद ने नगर पालिका के वार्ड 8 के सरकारी बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में भामाशाह योजना के शिविर का अवलोकन किया।

दोदिन पानी सप्लाई नहीं

सरदारशहर| आपणीयोजना से पानी की सप्लाई मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगी। एक्सईएन मोहनलाल कंवल ने बताया कि धन्नासर से साडासर के बीच 1100 एमएमपीएससीसी पाइप लाइन में हुए लीकेज को सही करने का कार्य किया जा रहा है।