रात के पारे में गिरावट
चूरू| लगातारबारिश से गर्मी का असर कम हो चुका है। रात में ठंडी हवा चलने से कूलर करीब-करीब बंद कर दिए गए हैं। सोमवार को दिन में धूप रही। दोपहर बाद हल्के बादल छाए। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का अधिकतम तापमान 35.0 न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तारानगर क्षेत्र में रविवार शाम को 20 एमएम बारिश हुई।