डीलरों ने मांगा योजना का पूरा गेहूं
तारानगर | राशनडीलरों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा योजना का पूरा गेहूं उपलब्ध करवाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि तारानगर के डीलरों को हर महीने 60 प्रतिशत खाद्यान्न ही उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि उपभोक्ता पूरा गेहूं मांगते हैं। ऐसे में 40 प्रतिशत गेहूं की कमी के कारण उपभोक्ताओं की ओर से डीलरों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कालाबाजारी का आरोप लगाया जाता है, जिससे डीलरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीलरों ने योजना का पूरा गेहूं उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस अवसर पर धर्मवीरसिंह राठौड़, नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, बजरंगलाल सैनी, मोहम्मद अली, मो. आरीफ, शिवकुमार शर्मा, सकूरदीन, किशनलाल शर्मा, सुरेंद्र नाई, सागरमल सैनी, रामावतार, महबूब अली, रमजान मोहम्मद थे।