- Hindi News
- बीमा कंपनियों के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन 23 को
बीमा कंपनियों के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन 23 को
बीमाकंपनियों को लाभ पहुंचाने के विरोध में किसान सभा 23 को तहसील पर प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की किसान मजदूर भवन में बैठक में लिया गया।
तहसील अध्यक्ष उमराव सहारण की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयुक्त सचिव निर्मल कुमार प्रजापत ने कहा कि राज्य सरकार ने बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान विरोधी अधिसूचना जारी की है, जिसे किसान सभा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में किसान, मजदूर, नौजवानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी 23 दिसंबर को तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दाताराम भाकर, इंद्रसिंह पूनिया, काशीराम पूनिया, चिमनाराम फांडर, अमीलाल गोस्वामी, हनुमान सहारण, जगदीश, कन्हैयालाल शर्मा सहित मौजूद थे।