शराब से भरी कार पलटी
तारानगर. भालेरीपुलिस ने मंगलवार सुबह एक क्षतिग्रस्त कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सुबह 7:15 बजे सूचना मिली कि भालेरी-मेलूसर सड़क पर एक क्षतिग्रस्त कार के पास शराब बिखरी पड़ी है। मौके पर पहुंचने पर आपणी योजना की टंकी के पास क्षतिग्रस्त कार मिली। जिसके अंदर बाहर शराब के पव्वे बिखरे पड़े थे। जांच करने पर थैलों में भरी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 600 पव्वे मिले। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली। मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।