राठौड़ 11 को साहवा में
साहवा| वीरकांधलदेव के बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ 11 दिसंबर को 11.30 बजे साहवा आएंगे। संस्थान महामंत्री वीर बहादुरसिंह राठौड़ ने बताया कि चिकित्सा मंत्री 11 दिसंबर को वीर कांधलदेव स्मारक के पास सभा को संबोधित करेंगे। अध्यक्षता पूर्व डीजीपी बलभद्रसिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया, रामसिंह ढाढ़रिया, जयसिंह लाखाऊ, बिशनसिंह रोयल, योगेंद्रसिंह, अमरसिंह राठौड़ आदि होंगे।