15 िकलो पॉलिथीन कैरीबेग जब्त
तारानगर| नगरपालिकाने मंगलवार को ईओ सुरेश चौहान के नेतृत्व में मुख्य बाजार श्रीराम मंदिर के पास, राधाकृष्ण सड़क मार्ग, पुराने बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल सब्जी की दुकानों ठेलों पर जांच की। ईओ चौहान ने बताया कि जांच के दौरान 15 किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्त की गई है। इस दौरान दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग नही करने की हिदायत दी गई।