स्वीकृत प्रोजेक्ट के काम शुरू होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी
पेयजल योजना का काम मार्च तक होगा पूरा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि 484 करोड़ की बूंगी-राजगढ़ पेयजल परियोजना का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। राजगढ़ तारानगर के सैकड़ों गांवों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
वे शनिवार को तहसील के गांव भालेरी में सार्वजनिक पार्क, राउमा स्कूल में कमरें चारदीवारी के लाेकार्पण पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब पिछड़े परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। जिसमें 30 हजार से 3 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधाएं सरकार की ओर मुफ्त से दी जाएगी। बजट में मुख्यमंत्री से चौधरी कुंभाराम नहर के लिए और बजट देने की भी मांग की गई है। गांव में घर-घर पानी कनेक्शन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने, खंडवा से भालेरी पांच किमी सड़क, सरकारी स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करने सहित मांगों पर राठौड़ ने कार्य करवाने का आश्वासन दिया। विधायक जयनारायण पूनिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। बजट में मुख्यमंत्री ने विधायकों से कार्य एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी लिए है। सरपंच मो. आरीफ ने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान की मांग की। कार्यक्रम में पेटल पब्लिक स्कूल, एसके मेमोरियल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने राजस्थानी स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंत्री को कार्यक्रम में तलवार भेंट कर अतिथियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, राकेश जांगीड़, पंस सदस्य निर्मला शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के महावीर पूनिया, नपा उपाध्यक्ष मो. अयूब पटवा, मो. तेयब, राजेंद्र जोईया, भंंवरलाल पूनिया, जमरदीन तैली, सुरेंद्र कस्वा, सरोज कांटीवाल, प्रभुदयाल शर्मा, शंकर मित्तल, दुर्गाराम देदड़ आदि मौजूद रहे। संचालन गोपीराम कांटीवाल वीर बहादुरसिंह ने किया।
बैठक में प्रभारी मंत्री राठौड़ ने कहा कि नए लगे कलेक्टर फील्ड में रहकर काम करने की सोच रखते है। अधीनस्थ सभी प्रशासनिक अधिकारी नए कलेक्टर की सोच के अनुरूप अपना माइंड सेट कर ले। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ अधिकारियों की पहले कैसी भी कार्य शैली रही होगी, लेकिन अब नए बॉस की कार्यशैली के हिसाब से काम करना होगा।
बैठकके बाद की गोपनीय चर्चा
मंत्रीराठौड़ ने बैठक के बाद जिला प्रमुख के चेंबर में कलेक्टर के साथ कुछ समय के लिए गोपनीय चर्चा भी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री राठौड़, कलेक्टर गुप्ता और जिला प्रमुख सहारण ही उपस्थित थे।
पार्क का लोकार्पण करते चिकित्सा मंत्री विधायक।
तारानगर. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामिणों की भीड़।