पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति कोर्ट के रास्ते में कीचड़

पंचायत समिति कोर्ट के रास्ते में कीचड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर| नगरपालिकाप्रशासन की नाक के नीचे स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। पंचायत समिति एसडीएम कोर्ट जाने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले कई दिनों से फैला कीचड़ गंदगी पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। रोडवेज बस स्टैंड से सरकारी कार्यालयों की ओर से जाने वाले इस रास्ते पर नियमित सफाई नही होने नालियों के अभाव के चलते घरों से बहकर आने वाला गंदा पानी दिनभर सड़क मार्ग पर बहता रहता है। निकासी के अभाव में गंदा पानी रास्ते पर फैला रहता है। जबकि इस रास्ते से दिनभर सैंकड़ों की संख्या में सरकारी कार्यालयों से जुड़े काम लेकर लोग आवागमन करते हैं। सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन पालिका भी अभियान को गति देने के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था काे मजबूत बनाने का दंभ भर रहा है। लेिकन सरकारी कार्यालयों को जाने वाले इस रास्ते की बदहाल स्थिति को देखकर नही लगता कि सफाई हो रही हैं। जिसके चलते आसपास के बािशंदे खासे ही परेशान है। लोगों ने रास्ते सुधारने की मांग की है।

पंचायत समिति एसडीएम कोर्ट जाने वाले मुख्य रास्ते पर फैला कीचड़।