भामरां में नवयुवक मंडल गठित
तारानगर|तहसील केगांव भामरां में बुधवार को युवाओं की बैठक हुई। सरपंच कृष्णा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छ भारत गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नवयुवक मंडल का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुरजीत स्वामी, सचिव आदराम जाट, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव राजेश प्रजापत, संगठन मंत्री मदनलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष भालाराम को चुना गया। बैठक में अर्जुनराम, लेखराम, चानणमल, मनोज कुमार, भंवरलाल, अनिल स्वामी, कुलदीप, प्रकाशचंद्र, धनाराम, दिनेश प्रजापत, विनोद, पवनिसंह, गौरीशंकर अजयसिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।