पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोगटिया चारणान में जागरण

गोगटिया चारणान में जागरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर . गोगटियाचारणान स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार रात को लगे जागरण में सरदारशहर की बाल कलाकार भाग्यश्री जांगिड़ जगदीश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक रोके रखा। आयोजक डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि बाल कलाकार भाग्यश्री जांगिड़ ने आसरो बालाजी म्हाने थारो..., म्हारो हैलो सुनो रे रामापीर..., मायड़ थारो पूत कठै है, महाराणा प्रताप कठै है... जगदीश शर्मा ने नानी बाई को मायरो सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा, हनुमान घासोलिया, सीताराम आईतान, उमाराम, गोरधन घासोलिया, आरबीआई के विमल चामसानी, अमनदीप शर्मा, भीखमचंद व्यास, नरेश दायमा, हरि इंदौरिया आदि उपस्थित थे।

प्रस्तुति देती बाल कलाकार

तारानगर. जागरणमें उपस्थित श्रोता।