वार्षिकोत्सव में थिरके कदम
तारानगर| टैगोरकॉलेज में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्रा प्रियंका गोदारा, स्मृित, शिवम शर्मा, दिव्या सोनी, प्रिति कस्वा, दिव्या उपाध्याय, गोविंद पारीक सपना सैनी ने प्रस्तुति दी। प्राचार्य महावीर पंवार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवीर सहारण थे। विशिष्ट अतिथि कृष्ण कस्वा, आत्मप्रकाश शर्मा, विनय त्रिपाठी थे। प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। श्रीराम दाधीच, मुकेश शर्मा, कुर्बान अली, राकेश घेटिया, दुलेचंद सैनी, मुकेश सैनी, उम्रदराज खान मौजूद थे।