मोहम्मद अली शाह के उर्स का समापन
तारानगर | कस्बेके मोहल्ला खटिकान में स्थित दरगाह में गुरुवार को हजरत मो. अली शाह का दो दिवसीय वार्षिक उर्स का समापन हुआ। शायरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की। शाह के वार्षिक उर्स पर चूरू शहर के इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदिमुल कादरी दरगाह पीठाधीश्वर सय्यद अबरार हुसैन कादरी ने देश में अमन चैन की दुआ की। दोपहर में मजारे पाक पर अकीदतमंद जायरीना द्वारा चादर चढ़ाई गई। कार्यक्रम में विधायक जयनारायण पूनिया ने कहा कि अली शाह का वार्षिक उर्स एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे आपसी भाईचारे देश में अमन चैन का संदेश जाएगा।