पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्रों का वितरण कल से

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्रों का वितरण कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | जिलासमान परीक्षा योजनांतर्गत कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 से 23 दिसंबर तक होंगी, जिनके प्रश्नपत्रों का वितरण 10 दिसंबर सुबह 11 बजे से संबंधित तहसील मुख्यालय स्थित नोडल उमावि में किया जाएगा। चूरू जिला समान परीक्षा सह संयोजक रणधीरसिंह पूनिया ने बताया कि माध्यमिक उमा अंग्रेजी हिंदी माध्यम की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम स्कूलों को भिजवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों का वितरण बुधवार से किया जाएगा, जिसके लिए स्वयं संस्था प्रधान अधिकृत व्यक्ति को उपस्थित होना पड़ेगा, जिन स्कूलों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है, उन्हें प्रश्नपत्र लेने से पहले निर्धारित शुल्क विलंब शुल्क जमा करवाने के बाद ही प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।