कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
तारानगर|गांव बूचावासके नवनिर्मित गोगाजी मंदिर में भागवत कथा के तहत सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया झांकी सजाई गई। कथावाचक पं. किशाेरचंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान की हर लीला में उत्साह है। चाहे वह माखन चोर, गोपियों के साथ रास लीला या फिर बांसुरी की धुन पर गोमाता के साथ खेलना। कथा में पंकज कुमार दिल्ली,मुरलीधर, रामनिवास पुरोहित बीकानेर, जगदीश पारीक, राजेंद्र प्रसाद, यजमान दुर्गा देवी सहित श्रद्धालु मौजूद थे।