पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जान बूझकर योजनाएं रोक रही सरकार

जान बूझकर योजनाएं रोक रही सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने वित्तीय ढांचे को मजबूत बनाते हुए पेंशन, निशुल्क दवा योजना, आवास योजना, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर जनता को राहत दी। वर्तमान भाजपा सरकार जान बूझकर उन योजनाओं को रोके हुए है। वे गुरुवार को चूरू से नोहर जाते समय सरदारशहर सड़क पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार खजाना खाली होने की कहकर जनता को गुमराह कर रही हैं। जनता के पैसे से सरकार की वर्षगांठ के नाम पर खुशियां मनाई जा रही हैं। जबकि एक साल में किया कुछ भी नहीं है। इस दौरान परशुराम सर्किल तथा नोहर से वापस सरदारशहर जाते समय कोहिणा गांव सहित साहवा में उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।