महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करें
चिकित्सामंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श का अनुसरण करना चाहिए। मनुष्य जब जन्म लेता है तो मृत्यु भी साथ जन्म लेती है। अंत में जीत भी मृत्यु की होती है लेकिन अच्छे कर्मों को सदा याद रखा जाता है।
वे गुरुवार को रावत श्रीकांधल सेवा संस्थान के तत्वाधान में वीर रावत कांधलदेव के बलिदान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। पूर्व पुलिस महानिदेशक बलभद्रसिंह ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया ने कहा कि वीर कांधलदेव ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया।
विशिष्ट अतिथि रामसिंह ढाढ़रिया, जयसिंह लखाऊ, बिशनसिंह रोयल, योगेंद्रसिंह मेघसर, अमरसिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वीर कांधलदेव स्मारक पर पूजा की। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला, हमीरसिंह बरड़ादास, डा.जयसिंह, करणीसिंह देपालसर, बिरजूसिंह सहनाली, कल्याणसिंह रेड़ी, चतरसिंह रावतोत, भंवरसिंह रावतोत, सरपंच ख्यालीराम नैण, उप प्रधान विनोद दूदानी, नरेश सहारण जीएसएस अध्यक्ष मंगेजसिंह बालापोता, रामकुमार बेनीवाल, रामसिंह बीका, यदुवीरसिंह, लालचंद धुंधावत आदि उपस्थित थे। संचालन वीरबहादुरसिंह राठौड़ ने किया।