पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में ड्रेस कोड में रहें

अस्पताल में ड्रेस कोड में रहें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक डॉ. एचएस बराहड़ ने गुरुवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के दवा स्टोर में दवाओं की जानकारी ली।

चिकित्सकों कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने अस्पताल समय में निर्धारित ड्रेस कोड में रहने की निर्देश दिए। डॉ. बराहड़ ने बताया कि निशुल्क दवा वितरण केंद्र बिजली व्यवस्था के लिए छह लाख रुपए अनुमोदित किए जाएंगे। अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का एक महीने में निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. देवीलाल जोशी, प्रभारी डॉ. महेश लखीवाल, डॉ. मोतीलाल सोनी, डॉ. संदीप चांगिल सहित नर्सिंग कर्मी मौजूद थे। गौरतलब है कि बुधवार को तारानगर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने चौधरी धर्मशाला में बैठक के दौरान अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाएं एक माह में उपलब्ध करवाने की बात कही थी। उनके निर्देश पर संयुक्त निदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते।