- Hindi News
- समझाइश के बाद मां और मामा के साथ जाने को राजी हुई नाबालिग
समझाइश के बाद मां और मामा के साथ जाने को राजी हुई नाबालिग
भास्कर न्यूज | चूरू/तारानगर
पुलिसने झोथड़ा गांव से महीने पहले अपहरण की गई नाबालिग को कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को चूरू बाल कल्याण समिति में पेश किया। समिति की अध्यक्ष सदस्य की समझाइश के बाद सहमत हुई नाबालिग को उसकी मां के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग की समझाइश में करीब तीन घंटे लग गए। एसएचओ श्यामसिंह शेखावत के अनुसार नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे चूरू बाल कल्याण समिति में पेश करने के आदेश दिए गए। समिति में अध्यक्ष संतोष मासूम और सदस्य संतोष परिहार ने उससे समझाइश की।
समझाइश के बाद नाबालिग ने मामा और मां के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। समिति ने नाबालिग को उसकी मां को सौंपने से पहले बेहतर परिवरिश करने का लिखित प्रार्थना पत्र लेकर पाबंद भी किया। समिति अध्यक्ष के अनुसार नाबालिग के माता-पिता में विवाद है। इसके चलते वह कई दिन से झोथड़ा में अपने पिता के पास ही रह रही थी जबकि उसकी मां अपने पीहर में रहती है।